दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य और पटेल नगर विधानसभा के उपाध्यक्ष जितेन्द्र उपाध्याय एवं प्रभारी मनोज आनंद सहित दो दर्जन ‘आप’ नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

राजेन्द्र नगर विधानसभा में आज बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 170 बूथों के अध्यक्ष और खंड प्रमुखों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में आए राजेन्द्र नगर बूथ अध्यक्षों को केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री बैजयंत जय पांडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता, प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह, विधायक श्री अजय महावर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी एवं श्री अशोक गोयल देवराहा सहित अन्य पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बूथ अध्यक्षों एवं खंड प्रमुखों ने क्षेत्र में बिजली-पानी एवं किराएदारों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। सम्मलेन में आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य और पटेल नगर विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र उपाध्याय, पटेल नगर विधानसभा प्रभारी श्री मनोज आनंद, पटेल नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री पंकज कुमार नंदा, रंजीत नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री विकास नंदा सहित करीब दो दर्जन आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और आने वाले राजेन्द्र नगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जिताने का संकल्प लिया। भाजपा का दामन थामने वालों में श्री राकेश बसरा, श्री रोहित बसरा, श्री विकास शर्मा, श्री वरुण शर्मा, श्री लोकेश शर्मा, श्री राहुल, श्री जतिन, श्री भानू, हिमांशी, शिवम, प्रयांशु, संतोष यादव सहित अन्य आप नेता शामिल हैं।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राजेन्द्र नगर की जनता को उनके हाल पर छोड़कर राघव चढ्ढा खुद पंजाब निकल गए और अब करावल नगर से भाजपा से मुंह की खाए हुए बाहरी उम्मीदवार जिसे खुद ही जनता ने नाकार दिया था, उसे राजेन्द्र नगर की जनता के लिए केजरीवाल ने चुनाव में खड़ा कर दिया है। राघव चढ्ढा जो खुद जलबोर्ड का उपाध्यक्ष थे, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने राजेन्द्र नगर की जनता की कोई सुध नहीं ली। आज स्थिति यह है कि राजेन्द्र नगर की जनता को 24 घंटे पानी तो दूर पीने का साफ पानी नहीं मिल पा रहा है।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल दिल्लीवासियों को साफ पानी देने का झूठा वायदा करते रहे, लेकिन आज भी दिल्ली की जनता परेशान है और पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। दिल्ली का जलमंत्री सत्येन्द्र जैन खुद जेल में हैं फिर जनता की इस समस्या का समाधान कैसे होगा। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र नगर में किराये पर रहे किराएदारों के साथ केजरीवाल ने धोखा दिया है। उन्हें कोरोना काल में किराए के पैसे देने का वायदा करके आज तक नहीं दिया गया है। इसलिए आगामी उपचुनाव केजरीवाल की सभी नाकामियों और झूठे वायदों का बदला लेने का एक सही समय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.